Homeहमर बिलासपुरएक बार फिर पुराना पावर हाउस चौक स्थित हाइजीनिक फिश मार्केट को...

एक बार फिर पुराना पावर हाउस चौक स्थित हाइजीनिक फिश मार्केट को गुलजार करने की कोशिश।

आखिरकार एकबार फिर तोरवा मछली बाजार गुलजार होने जा रहा है, निर्माण के बाद से मछली व्यवसाई यहां आने तैयार नहीं हुए, इसके बाद से ही यह देखरेख के अभाव में खंडहर हो गया था। एक बार फिर मछली दुकानदारों को नोटिस जारी कर अंदर शिफ्ट होने कहा गया है, इससे पहले हाइजीन मछली बाजार का रंग रोगन, साफ सफाई किया जा रहा है, वही सड़क किनारे फुटपाथ पर लगने वाले मछली व्यवसाई में अब भी नाराजगी है, उनका कहना है की मछली सहित चिकन दुकानों को भी अंदर बाजार में शिफ्ट करना चाहिए साथ ही बाजार में ग्राहक आने, खरीदी होने पर भी संशय बना हुआ है।

तोरवा पावर हाउस के पास सड़क पर मछली दुकानों को व्यवस्थित करने हाइजीनिक मछली बाजार बनाया गया था, यहां 28 शेड बनाए गए हैं, साथ ही मछली को स्टोर करने कोल्ड स्टोरेज रूम भी बनाया गया है ,कुछ साल पहले दुकान अंदर शिफ्ट किया गया था लेकिन यहां उनकी बिक्री नहीं होती थी। इससे वह नाराज होकर पुनः सड़क किनारे आ गये, उनका कहना है कि बाजार अंदर होने के कारण 1 किलो मछली भी नहीं बिकता था, फिर भी जाने को तैयार हैं, वही उनका कहना है कि सड़क किनारे ही चिकन दुकान भी लगते है उन्हें भी अंदर शिफ्ट किया जाना चाहिए।

गौरतलब हैं कि मछली व्यवसाईयों को एक व्यवस्थित और हाइजीनिक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां बाजार का निर्माण कराया गया था, यहां 28 चबूतरे बने हैं, प्रति चबूतरो को ₹25000 में दुकानदारों को दिया गया है साथ ही 2270 रुपए प्रतिमाह किराया तय किया गया है। कुछ साल पहले सड़कों पर लगे मछली दुकानदारों को अंदर शिफ्ट किया गया था लेकिन उनकी बिक्री नहीं होने से नाराज होकर पुनः सड़कों पर आ गए थे। अब जाकर नगर निगम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सारे दुकान अंदर शिफ्ट होने पर ग्राहक मजबूरी में बाजार में ही मछली खरीदने पहुंचेंगे। इन्हें यहां व्यवस्थित करने चबूतरो की साफ सफाई शुरू कर दी गई है। फर्श को कलर किया जा रहा है, यहां 28 चबूतरे हैं सभी चबूतरो में वॉश बेसिन, प्लेटफार्म बने हैं। जिसकी साफ सफाई कराई जा रही है, अब जल्द ही सड़कों से मछली बाजार हाइजीनिक दुकानों में शिफ्ट होंगे और व्यवस्थित दुकान लगेगी। इससे ग्राहकों को भी खरीदी में आसानी होगी तो वही दुकानदारों को भी धूल और जगह न मिलने की समस्या से मुक्ति मिलेगी । साथ ही सड़क पर मछली बाजार लगने से जो गंदगी और बदबू होती थी उससे भी मुक्ति मिलेगी। सड़क पर भीड़भाड़ और वाहन पार्क करने से यातायात जाम की स्थिति बनती है, उससे भी अब निजात मिलने की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments