एक बार फिर रेलवे के प्रीमियम कार पार्किंग में हुआ जमकर बवाल,,गुंडागर्दी करने वालों पर क्या चलेगा पुलिस का डंडा,,रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग स्टैंड में एक और विवाद सामने आया है। जब एक लोको पायलट ने अपनी चार पहिया वाहन से स्टैंड कर्मी को ठोकर मार दिया।जिससे कर्मचारी को सामान्य चोट आई।जिसके बाद मामला गरमा गया और अब इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियां बटोर रहा है।जानकारी के अनुसार जब लोको पायलट विश्व रंजन कुमार अपनी कार लॉबी की तरफ ले जा रहा था,,उसी समय प्रीमियम कार पार्किंग पर तैनात कर्मचारी लक्की खान ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने अनदेखी करते हुए गाड़ी को आगे बढ़ा दिया, जिससे कर्मचारी को ठोकर लग गयी और उसे सामान्य चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद पायलट और कर्मचारियों के बीच जमकर विवाद के दौरान रेलवे स्टेशन आरपीएफ और जीआरपी थाने के सामने प्रीमियम कार पार्किंग के पास गहमा गहमी का माहौल निर्मित हो गया।

इसके बाद पायलट और उसके साथियों ने स्टैंड कर्मचारी की पिटाई भी की।शिकायतकर्ता स्टैंड कर्मचारी लक्की ने बताया कि लोको पायलट नशे में थे और उन्होंने उनके ऊपर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया जिसके बाद उसने आवाज उठाई तो उसे लोको पायलट और उसके साथी पीटने लगे।बता दें इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। स्टैंड कर्मचारी ने इस मामले की शिकायत तोरवा थाना में दर्ज कराई है।मामले में दूसरे दिन तोरवा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

मामले में लोको पायलट के खिलाफ हुए एफआईआर के बाद सोमवार सुबह, लोको पायलट और उसके साथी थाने पहुंचे।जहां थाना प्रभारी राहुल तिवारी ने उन्हें कहा कि एक पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज किया गया है आप लिखित शिकायत दे दीजिए हम मामले की जांच करेंगे।मीडिया को जानकारी देते हुए रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि घटना गाड़ी को पीछे करते समय हुआ है,लेकिन इसके बाद स्टैंड कर्मचारी उल्टा विवाद करते हुए उनके कार को जबरिया लॉक कर दिए।

लोको पायलट ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान कुछ स्टैंड कर्मचारी नशे में भी थे।फिलहाल प्रीमियम कार पार्किंग हो या फिर बाइक पार्किंग पहले भी यहां से मारपीट,,विवाद और अधिकारियों से दुर्व्यवहार के मामले सामने आ चुके हैं।लोको पायलट और स्टैंड कर्मी के बीच हुए मारपीट का मामला पहले भी तोरवा थाने पहुंच चुका है।लेकिन आपसी सांठगांठ की वजह से मामले में खानापूर्ति कर लिया जाता है।इसलिए अब तो रेलवे स्टेशन से लेकर रेलवे परिक्षेत्र के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।लोग पूछ रहे हैं कि स्टैंड में कर्मचारी काम करते है या गुंडागर्दी।आखिर रेलवे पुलिस से सुरक्षा को लेकर बार बार इतनी बड़ी चूक कैसे हो रही है।इसका जवाब देने वाला भी कोई नही है।फिलहाल इस इस बार भी तोरवा पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह देखना बाकी है कि आगे क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles