Homeहमर बिलासपुरएप्रोच रोड का काम प्रारंभ, आने वाले समय में अरपा पार जाने...

एप्रोच रोड का काम प्रारंभ, आने वाले समय में अरपा पार जाने हेतु दो और नए रास्तों की होगी सुविधा।

शहर से अरपा पार आने जाने के लिए आने वाले समय में दो नए रास्ते खुलेंगे। पचरी घाट और शिव घाट बराज पर एप्रोच रोड का काम शुरू होगा, जिससे बाइक और छोटी कार आना-जाना कर सकेंगे। फिलहाल पचरी घाट पर नाले का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद एप्रोच रोड का काम शुरू हो जाएगा। पचरी घाट बैराज से आना जाना शुरू होने के बाद सरकंडा पुल इंदिरा सेतु और शनिचरी रपटा पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। पचरी घाट बैराज पर अभी नाले का निर्माण किया जा रहा है।

यह काम पूरा होने के बाद एप्रोच रोड का काम शुरू किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 90 मीटर की एप्रोच रोड बनेगी, जिसमें बराज के साथ ही शनिचरी चौपाटी जाने के लिए भी मार्ग जुड़ेगा। 120 करोड़ के अरपा बराज के लिए वर्तमान में शिव घाट और पचरी घाट में काम चल रहा है। पचरी घाट बराज से यह एप्रोच रोड जूना बिलासपुर की तरफ साई मंदिर तक जुड़ेगी। जिसमें से शनिचरी चौपाटी आने-जाने वाले मार्ग को भी इससे जोड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments