एफसीआई गोदाम अकलतरा में मारपीट, आरोपी गिरफ्तार ,गाली-गलौज के बाद हाथ-मुक्कों से हमला, कांच के टुकड़े से पहुंचाई थी चोट

एफसीआई गोदाम अकलतरा में मारपीट के मामले में थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन पाण्डेय निवासी फिरंगी पारा, करगी रोड कोटा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे की है, जब आपसी विवाद के दौरान आरोपी ने प्रार्थी अजित कुमार सहीस निवासी सांकर के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपी ने प्रार्थी की उंगली दांत से काट ली और कांच के टुकड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया।मामले में थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जहां उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कांच का टुकड़ा जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles