एयर गन के साथ पकड़ाया युवक,बिना नंबर प्लेट की गाड़ी और शराब के नशे में धुत

बिलासपुर के महाराणा प्रताप चौक में देर रात चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से पुलिस ने एयर गन बरामद की है, बता दे बिलासपुर जिले में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश जिले के एसएसपी राजेश सिंह पुलिस को दिए हैं, जिसे देखते हुए जिले के अलग-अलग थाना इलाकों में पुलिस टीम के द्वारा देर रात चेकिंग अभियान चलाया जाता है, इसी कड़ी में सिविल लाइन पुलिस द्वारा रविवार को देर रात महाराणा प्रताप चौक के पास चलाए जा रहे सरप्राइज चेकिंग अभियान के दौरान अर्चित केडिया नाम का युवक शराब के नशे में पकड़ा गया,

इसके साथ ही युवक के गाड़ी का नंबर प्लेट भी गायब था। वहीं जब पुलिस ने अर्चित के कार की तलाशी ली तो उसमें एक एयर गन मिलने से पुलिस सख्ते में आ गई,जिसके बाद पुलिस अर्चित को सिविल लाइन थाना लाकर पूछताछ की पर पूछताछ के दौरान अर्चित स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने अर्चित केडिया के खिलाफ धारा 185 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

एक तरफ बिलासपुर पुलिस अपराध पर नियंत्रण करने लगातार प्रयास कर रही है तो दूसरी तरफ अर्चित केडिया नाम का युवक शराब के नशे में बिना नंबर प्लेट की एक्सयूवी 7 कार में बेखौफ एयर गन लेकर घूमता पकड़ा गया है। इस पूरे मामले में सिविल लाइन पुलिस कब आगे की जांच शुरू कर दी है और एयर गन लेकर घूम रहे युवक को समझाइस भी दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles