एसईसीआर के 9 स्टेशनों का 22 मई को पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों में काम पूरा

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन के 9 स्टेशनों का लोकार्पण 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। इनमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के स्टेशन शामिल हैं, जहां पुनर्विकास का कार्य पूरा हो चुका है।छत्तीसगढ़ में अम्बिकापुर, भानुप्रतापपुर, कुरकुरा, भिलाई और डोंगरगढ़ स्टेशन का काम पूरा कर लिया गया है, जिनका लोकार्पण किया जाना है।

इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।एसईसीआर के अंतर्गत मध्यप्रदेश का शिवनी स्टेशन और महाराष्ट्र के चांदा फोर्ट, इतवारी व आमगांव स्टेशन भी इस लोकार्पण सूची में शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों का कायाकल्प अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है।छत्तीसगढ़ में कुल 32 स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जाना है, जिनमें से 5 का काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी स्टेशनों पर कार्य तेजी से जारी है। हालांकि, बिलासपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य पूरी तरह ठप है और इस मुद्दे पर SECR के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles