एसईसीआर में खेल व सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर्मचारी खेलकूद व पुलिस बैंड प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धि

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित अंतर मंडलीय कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता–2025 का शुभारंभ 20 दिसंबर को एनईआई व सेकरसा मैदान में महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में फुटबॉल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें बिलासपुर, रायपुर, नागपुर मंडल व मुख्यालय की टीमों ने भाग लिया।

उद्घाटन दिवस पर फुटबॉल में बिलासपुर मंडल विजेता और रायपुर मंडल उपविजेता रहा, जबकि एथलेटिक्स की कई स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इसी क्रम में अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता 2025 में रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता 16 से 20 दिसंबर तक सिकंदराबाद में आयोजित हुई, जहां आरपीएफ बैंड टीम ने अनुशासित और प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इस उपलब्धि को आरपीएफ के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, नेतृत्व और टीम भावना का परिणाम बताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles