एसईसीएल मैं नए डिस्पेंसरी का हुआ उद्घाटन,सीएमडी रहे मौजूद, बेहतर चिकित्सा की मिलेगी सुविधा डिस्पेंसरी में पूरी महिला चिकित्सक होगी उपलब्ध

साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड बिलासपुर के द्वारा वसंत विहार कॉलोनी में डिस्पेंसरी का नवीनीकरण करने के बाद सोमवार को डिस्पेंसरी का विधिवत उद्घाटन किया गया एसईसीएल के सीएमडी हरीश दोहन ने डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया इस मौके पर एसईसीएल के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने सीसीएल के कर्मचारियों अधिकारियों ठेकेदार के लिए या डिस्पेंसरी समर्पित की इस डिस्पेंसरी की खास बात यह है कि इस डिस्पेंसरी में डॉक्टर और अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह से महिलाएं होंगे।

पिछले दिनों कोयला मंत्री के दौर में उन्होंने यह बात रखी थी कि कोल इंडिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए और चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐसा अस्पताल बनाया जाए जिसमें पूरी तरह से महिलाएं कार्य कर रही हो । एसईसीएल के द्वारा इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए आज इस डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया है इसमें वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध होगी इसके अलावा इस अस्पताल में आम आदमी भी इलाज के लिए पहुंच सकेगा और उन्हें चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी। आने वाले समय में एसईसीएल के द्वारा इस अस्पताल को आधुनिक बनाने की दिशा में पहल होगी और यहां कई बीमारियों का इलाज भी संभव हो सकेगा चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से यह पहल की गई है जिससे एसईसीएल के लोगों को काफी फायदा होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles