ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति बैंक खाते से उड़ाए गए 1 लाख 35 हजार रुपये पुलिस में शिकायत, साइबर ठगों की तलाश शुरू

शहर के नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।पीड़ित भरतलाल देवांगन ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1 लाख 35 हजार 321 रुपये निकाल लिए।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने हाल ही में अपने मोबाइल से एक ऑनलाइन बैंकिंग एप के माध्यम से बैंक संबंधी कार्य किया था।इसके बाद उसके मोबाइल पर संदिग्ध कॉल आया, जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर झांसे में लेकर खाते की जानकारी हासिल कर ली। कुछ देर बाद उसके खाते से राशि कटने का मैसेज आया।घटना 28 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।रकम यूनियन बैंक खाते से निकाली गई।पीड़ित ने तुरंत बैंक को सूचना दी और खाता फ्रीज करने की मांग की,लेकिन तब तक पैसा साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर हो चुका था।फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन डिटेल और मोबाइल नंबरों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles