Homeहमर बिलासपुरऑनलाइन ठगी में म्यूल अकाउंट संचालक गिरफ्तार आरोपी के खाते से करोड़ों...

ऑनलाइन ठगी में म्यूल अकाउंट संचालक गिरफ्तार आरोपी के खाते से करोड़ों का अनाधिकृत लेनदेन, 61 शिकायतें दर्ज

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने साइबर फ्रॉड में म्यूल अकाउंट का संचालन करने वाले आरोपी लक्ष्मी नारायण पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के आईडीबीआई बैंक खाते में मात्र एक सप्ताह में करोड़ों रुपए का अवैध लेनदेन पाया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते के विरुद्ध 61 ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें दर्ज हुई हैं। आरोपी ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी का अपराध करना स्वीकार किया।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी मुलाकात कुछ अन्य आरोपियों से हुई थी जिन्होंने उसे म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने पर कमीशन का लालच दिया था। जयपुर में भी वह आरोपियों के साथ ठगी में शामिल हुआ और उसे 20 हजार रुपए मिले।थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments