Homeहमर बिलासपुरऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार...

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार…

सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कपिल नगर स्थित एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने पांच सट्टा संचालकों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी-छिपे IPL क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 10,390 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजदीप साहू, किशोर कुमार कोयल, रथ राम साहू, विनय कुमार पटेल और दिकेश्वर साहू शामिल हैं, जो विभिन्न जिलों से आकर सट्टा संचालन में लिप्त थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक घर में ऑनलाइन सट्टा लिखा जा रहा है, जिसके बाद सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में रेड की गई और आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने क्रिकेट ऑनलाइन गुरु नामक एप का उपयोग कर सट्टा संचालन की बात कबूल की।सूत्रों के अनुसार आरोपी ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर प्रत्येक बॉल, ओवर और विकेट पर दांव लगवाते थे। ग्राहक पहले से तय रकम उनके खातों में जमा करते थे और मैच के परिणाम के बाद जीतने वालों को पैसे लौटाए जाते थे। पुलिस ने आरोपियों व ग्राहकों के बैंक अकाउंट की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या यह केवल खानापूर्ति है या वास्तव में बड़े सटोरियों तक पहुंचने की कोई गंभीर कोशिश।आरोप है कि पुलिस केवल छोटे खिलाड़ियों को पकड़ रही है,जबकि असली मास्टरमाइंड अब भी बाहर घूम रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments