ऑपरेशन अंकुश में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता! गैंगरेप में आजीवन कारावास पाए दो फरार आरोपी झारखंड और रायगढ़ से गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस अभिरक्षा से फरार दो गैंगरेप दोषियों को हिरासत में लेने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दोनों आरोपी – नेल्सन खाखा और डीक्सन खाखा को झारखंड के सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र और रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया।अप्रैल में कुनकुरी न्यायालय में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद, दोनों आरोपी पेशी के दौरान पुलिस को धक्का देकर फरार हो गए थे।आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार तीन राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में सक्रिय रही। टेक्निकल सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों की लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई की गई। नेल्सन को ग्राम सांबा से गिरफ्तार किया गया, जबकि डीक्सन को रायगढ़ से कुनकुरी की ओर आते वक्त पकड़ा गया। दोनों को अब न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। वहीं, उन्हें पनाह देने वालों – माइकल खाखा, रितेश कुजूर और सुदीप मिंज के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में जशपुर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से कार्य किया। ऑपरेशन में साइबर सेल और थाना कुनकुरी की संयुक्त कार्रवाई रही, जिसमें निरीक्षक मोरध्वज देशमुख और राकेश यादव समेत पुलिस बल की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा और अपराधियों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles