बिलासपुर जिले में मादक पदार्थ के व्यापार एवं नशे पर अंकुश लगाने हेतु आपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक द्रव्य में संलिप्त अपराधियों पर सख्त कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया था इसी कड़ी में सूचना मिली कि 12 खोली हनुमान मंदिर के पास चार बाहरी व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर विक्रय करने हेतु टेन से बाहर जाने हेतु रेल्वे स्टेशन के तरफ जा रहे हैं सूचना पर तारबाहर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त चारों आरोपियों के कब्जे से थैले में रखा कुल 6.970 किलोग्राम गांजा मिला जिसकी कीमत 1,21,000 रू. है।



