ऑपरेशन प्रहार में मोपका पुलिस की बड़ी सफलता,गांजा बेचने वाले महिला-पुरुष गिरफ्तार 1.434 किलो गांजा और बाइक समेत ₹50 हजार का माल जब्त

एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत मोपका पुलिस ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोपका-लगरा रोड पर घेराबंदी कर काले रंग की होंडा साइन बाइक पर सवार एक पुरुष और एक महिला को पकड़ा। इनके पास सफेद झोले में 1.434 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत ₹15,000 आंकी गई, साथ ही परिवहन में प्रयुक्त बाइक की कीमत ₹35,000 है। कुल ₹50,000 का माल जब्त किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय सिंह महानंद और बिना कुर्रे के रूप में हुई, दोनों निवासी भाटापारा मोपका हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा। कार्रवाई में उपनिरीक्षक भावेश शेंडे, सउनि हेमंत पाटले, आर दीपक खांडेकर, आर मुरली भार्गव और महिला आर. रामकुमारी धुर्वे का विशेष योगदान रहा।पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशा कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles