Homeहमर बिलासपुरऑपरेशन विश्वास: बलौदा बाजार में 17 चखना सेंटर और ढाबों पर कार्रवाई

ऑपरेशन विश्वास: बलौदा बाजार में 17 चखना सेंटर और ढाबों पर कार्रवाई

जिला बलौदा बाजार भाटापारा में शराब दुकानों के आसपास ऐसे कई ठिकाने बन चुके हैं जहां शराबियों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे होटल ढाबा ठेला आदि के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत अभियान चलाया। शराब पीने बैठने और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले कुल 17 होटल ढाबा ठेला और चखना केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शाम होते ही शराब भट्टी के आसपास अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर में शराबी इकट्ठा होते हैं और इस वजह से हंगामा भी होता है।

सूचना के बाद पुलिस ने थाना पलारी में एक और थाना लवन में 16 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments