ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता,तीन दिन में 19 पशु मुक्त, 6 तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त…

जशपुर :- पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद में बड़ी कार्रवाई की है। बीते तीन दिनों में सिटी कोतवाली, कोतबा और सोनक्यारी चौकी क्षेत्र से 19 पशुओं को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।सोनक्यारी चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 13 नग गौवंश बरामद किए। मौके से तीन आरोपियों मो. एजाज अंसारी, हेमंत यादव और परमेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया। सभी के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।इसी तरह कोतबा चौकी पुलिस ने रात गश्त के दौरान 3 नग भैंस से भरा पिकअप वाहन पकड़ा। वाहन से मिनकितिन यादव और आनंद राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने अमित कुजूर को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 3 भैंस बरामद किए। आरोपी झारखंड से पशु हांककर ले जा रहा था।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि अब तक ऑपरेशन शंखनाद के तहत 1300 से अधिक गौवंश मुक्त कराए गए हैं और 140 से ज्यादा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पशु तस्करी पर सख्त प्रहार किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles