ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से ट्रेन और मालगाड़ी के इंजन में एसी लगाने की अड़ियल मांग पर गुरुवार के दिन बिलासपुर मंडल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

सर्व सुविधा मिलने के बावजूद रेलवे के लोको पायलटों के द्वारा बार बार रेलवे और केंद्र सरकार से बगावत कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तरह फिर से ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से ट्रेन और मालगाड़ी के इंजन में एसी लगाने की अड़ियल मांग पर गुरुवार के दिन बिलासपुर मंडल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। समझ से परे हैं कि लोको पायलट को रेलवे के द्वारा तमाम सुविधाएं दी जा रही है बावजूद इसके केवल तीन से चार महीने के ही गर्मी के लिए लोको पायलट की ओर से इंजन में एसी लगाने की मांग पर काम बंद कर हड़ताल कर दिया गया। एक दिवसीय हड़ताल की वजह से रेल प्रशासन भी सकते में आ गया और उन्होंने प्रदर्शन और हड़ताल खत्म करने के उद्देश्य से लोको पायलट संघ को आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही उनकी मांगों को पूरी कर इंजन में एसी लगवाएंगे। लोको पायलट संघ ने जानकारी देते हुए बताया कि हम प्राकृतिक गर्मी से ज्यादा व्यवस्था में खामी खामियों की गर्मी से जूझ रहे हैं।

लोको पायलट एसोसिएशन की माने तो उन्होंने मांग किया है कि सभी लोको कैब वातानुकूलित किया जाए, एफएसडी और टूल किट कब में लगाया जाए, लोको कैब में एलपी, एएलपी और निरीक्षक के लिए आरामदायक सीट की व्यवस्था की जाए, सभी लोको कैब में शौचालय की व्यवस्था की जाए और लोको कैब में लुक बैक ग्लास और कैब सिगनलिंग की व्यवस्था के साथ आरडीएस को हटाया जाए। अगर रेल प्रशासन जल्द ही इनके मांगों पर मोहर नहीं लगता है तो यह लोग आगामी दिनो में उग्र प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles