कड़ी मेहनत के बाद भी मजदूरी से वंचित श्रमिक अब प्रशासन से न्याय की आस लगाए बैठे हैं।

बिलासपुर। रेलवे कार्य से जुड़े करीब 40 श्रमिकों ने अपनी बकाया मजदूरी दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई है। श्रमिकों ने शिकायत में बताया कि वे मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के निवासी हैं और बिलासपुर में इंदू इंटरप्राइजेस कंपनी के अंतर्गत 45 दिनों तक रेलवे का कार्य किया। इस दौरान कुल 1306 हाजिरी दर्ज हुई जिसमें बेलदार की मजदूरी 600 रुपये प्रतिदिन और रेजा की 550 रुपये प्रतिदिन तय की गई थी। श्रमिकों के अनुसार कुल 7,54,550 रुपये का भुगतान बनता है लेकिन संबंधित रेलवे ठेकेदार हरीश खन्ना द्वारा अब तक केवल 2 लाख रुपये ही दिए गए हैं। शेष 5,54,550 रुपये की राशि लंबे समय से बकाया है। मजदूरों का आरोप है कि जब भी वे अपनी मेहनताना राशि की मांग करते हैं, तो ठेकेदार द्वारा टालमटोल किया जाता है और उन्हें धमकाया भी जाता है। मजदूरी नहीं मिलने से श्रमिकों के सामने परिवार के भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द बकाया राशि दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और आर्थिक संकट से राहत मिल पाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles