कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान…

सरकंडा थाना क्षेत्र के जोरापारा मोड़ पर स्थित एक कपड़ा दुकान में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए।स्थानीय लोगों ने जब दुकान से उठता घना धुआं देखा तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम और दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे अगल-बगल की दुकानों को बचाया जा सका।हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे सारे कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।हालांकि प्रथम दृष्टया शार्ट शर्किट की वजह से आग लगना प्रतीत हो रहा है।फिलहाल गर्मी की आहट के साथ ही आगजनी की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। प्रशासन ने व्यापारियों और आम नागरिकों से आग से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles