कपड़ा सुखाते वक्त करंट की चपेट में आए दो बच्चे,बिल्हा के बरतोरी गांव में दर्दनाक हादसा, गांव में पसरा मातम

बिल्हा के ग्राम बरतोरी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्की जायसवाल और जीतू जायसवाल के रूप में हुई है। जीतू गर्मी की छुट्टियों में अपने मामा के घर आई हुई थी।हादसा उस वक्त हुआ जब घर के सभी बड़े लोग मनरेगा के काम में गांव से बाहर थे। जीतू नहाने के बाद घर के आंगन में लगे जीआई तार पर कपड़े सुखा रही थी, तभी करंट की चपेट में आ गई।

उसे बचाने के लिए लक्की दौड़ा, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गया। दोनों बच्चे मौके पर ही मूर्छित होकर गिर पड़े।सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से बच्चों को बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि बच्चों को घर में अकेला छोड़ना खतरनाक हो सकता है।गर्मी के मौसम में बिजली उपकरणों और तारों की नियमित जांच व सुरक्षा बेहद जरूरी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles