Homeहमर बिलासपुरकबड्डी खिलाड़ियों ने नियमों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, आरोपियों पर...

कबड्डी खिलाड़ियों ने नियमों के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ शासन में युवा कल्याण विभाग कबड्डी फेडरेशन के द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में निरंतर खिलाड़ी खेलने आ रहे हैं। जिसमे बहुत से खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र से कबड्डी खेल रहे हैं। खिलाड़ियों ने जिला कबड्डी संघ बिलासपुर के सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सचिव प्रदीप यादव एवं हेमंत यादव चिंगराजपारा निवासी के द्वारा नए-नए नियम बनाकर ग्राम स्तर विकासखंड स्तर राज्य एवं जिला स्तर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए मना किया जा रहा है। एवं खेले जाने पर 4 साल के लिए कबड्डी खेलने पर प्रतिबंध लगाने की धमकी लगातार दी जा रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि बार-बार हमें यह कहा जा रहा है कि आप सिर्फ हमारे क्लब से ही खेलेंगे अन्यथा आप लोगों को खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग में एंट्री नहीं देने एवं चयन नहीं करने की धमकी भी दी जा रही है जिससे परेशान होकर बड़ी संख्या में खिलाड़ी कलेक्ट्रेट पहुंचे। खिलाड़ियों का कहना है कि हमारा भविष्य अंधकार मय नजर आ रहा है। हमारी प्रतिभाओं को कुचला जा रहा है। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग एवं कबड्डी संघ में आयोजित प्रतियोगिताओं में जन्मतिथि से छेड़खानी कर उम्र कम करके सभी जूनियर एवं सीनियर कबड्डी टीम मे खिलाया जाता है। लंबे समय से इस प्रकार खिलाड़ियों को खिलाया जा रहा है। इसके बाद फर्जी प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है। इन सभी मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से कबड्डी खिलाड़ी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी समस्या का निवारण करने की मांग कलेक्टर अवनीश शरण से की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments