कबीरधाम को मिला मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग की शुरुआत मुख्यमंत्री साय ने शिला-स्थापना की, रिवर फ्रंट व नए महाविद्यालय की भी घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम में 40 एकड़ में बनने वाले नए मेडिकल कॉलेज की शिला-स्थापना कर जिले को ऐतिहासिक सौगात दी। 306 करोड़ की लागत से बनने वाला यह कॉलेज स्थानीय स्तर पर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कवर्धा में श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव रिवर फ्रंट निर्माण और रवेली में महाविद्यालय की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्व–सहायता समूहों को 7.78 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए। सरकार ने जिले में सीटी स्कैन, क्रिटिकल केयर यूनिट, 220 बिस्तर क्षमता, सोनोग्राफी मशीनें, नई सड़कें और आधारभूत संरचना के विस्तार को तेज गति देने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से कबीरधाम के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा बदलाव आएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles