कब्जा मुक्त सड़क के लिए नगर निगम अतिक्रमण निवारण अमले ने तेलीपारा रोड में चलाया अभियान।

कब्जा मुक्त सड़क के लिए नगर निगम अतिक्रमण निवारण अमले ने तेलीपारा रोड में अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर रखे हुए सामानों को जप्त किया गया। सामान जप्त करने पर कई व्यापारियों ने विरोध भी किया। निगम कमिश्नर अमित कुमार के आदेश पर सोमवार को अतिक्रमण निवारण शाखा की टीम ने तेलीपारा और पुराना बस स्टैंड में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। अतिक्रमण के कारण सड़के सकरी हो गई है इस कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ चुकी है। जब कार्यवाही होती है तो इसका विरोध भी होता है।

सड़क पर ठेले वालों का कब्जा है तो कहीं दुकानदार सड़क पर सामान फैला कर रख देते हैं। तेलीपारा में दुकानदार कुलर फर्नीचर समेत अन्य सामानों को सड़क पर रख दिए थे। जिसके चलते यातायात बाधित हो रही थी। अतिक्रमण शाखा ने कार्यवाही करते हुए सड़क पर यातायात बाधित करने वाले दुकानों ठेलो गुमतियों और लस्सी के ठेले को जप्त कर लिया। संतोष वर्मा ने बताया कि निगम कमिश्नर के आदेशानुसार कार्यवाही जारी रहेगी और अभी कब्जा मुक्त सड़क के लिए कार्यवाही करते रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles