कमर्शियल गैस की कमी से बिलासपुर के होटल और नाश्ते की दुकानों पर ताले, व्यापारियों में बढ़ी चिंता

बिलासपुर। शहर में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब साफ तौर पर बाजारों में दिखाई देने लगा है। गैस की कमी के कारण कई नाश्ते और मिठाई की दुकानों को अपना कामकाज सीमित करना पड़ रहा है। सरकंडा स्थित प्रसिद्ध गुजराती होटल वहां भी गैस की कमी के कारण कई दिनों से नाश्ता बनाना बंद करना पड़ा है। होटल संचालक का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। होटल संचालक ने बताया कि पुराने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए किसी तरह सीमित मात्रा में मिठाइयां तैयार की जा रही हैं लेकिन गैस की कमी के कारण उत्पादन भी काफी कम हो गया है। यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति नहीं सुधरी तो मिठाइयों का काम भी बंद करना पड़ सकता है। इसी तरह सरकंडा के खानबाड़ा के सामने स्थित गुजराती नमकीन की दुकान भी गैस की कमी के कारण पूरी तरह बंद कर दी गई है। शहर के कई नाश्ते और मिठाई की दुकानों के शटर बंद नजर आ रहे हैं जिससे व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि कमर्शियल गैस की आपूर्ति में आई इस कमी से उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और गैस एजेंसियों से जल्द से जल्द आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि होटल, नाश्ता और मिठाई कारोबार फिर से सामान्य रूप से संचालित हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles