कर्ज से परेशान कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार के साथ जहर खाकर कर ली खुदकुशी।

जांजगीर-चांपा में कर्ज से परेशान कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने परिवार सहित जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में कांग्रेस नेता की पत्नी और दो बेटे भी शामिल हैं। इन्हें उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स और निजी अस्पताल लाया गया था जहां उनकी मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल और सिम्स में मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया।

पंचराम यादव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव थे। उन्होंने, उनकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव, बेटों सूरज यादव और नीरज यादव ने एक साथ जहर का सेवन किया था। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।बताया जा रहा है कि सिम्स अस्पताल में नीरज यादव की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पंचराम यादव, दिनेश नंदनी यादव और सूरज यादव ने शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्यवाही की है। बता दें कि कांग्रेस नेता पंचराम यादव ठेकेदारी करते थे। इसके साथ ही बेटों के साथ फेब्रिकेशन का कारोबार शुरू किया था लेकिन उसमें नुकसान और कर्ज की वजह से पूरा परिवार परेशान था। जहर खाने के बाद किसी को पता ना चले इसलिए मेन गेट पर मृतक परिवार ने ताला लगा दिया था साथ ही सभी ने मोबाइल भी बंद कर दिया था।

जिला अस्पताल और सिम्स पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने बताया कि पड़ोस की एक लड़की मृतक के घर हमेशा आती जाती थी। जब वह शुक्रवार दोपहर 12 बजे उनके घर गई तो ताला बंद देखा। इसके बाद पीछे के दरवाजे से जाकर आवाज लगाई। किसी ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में लड़की को अनहोनी होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने लोगों को जानकारी दी। शाम करीब 7 बजे पड़ोसी और रिश्तेदार घर के अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उल्टी भी कर रहे थे। लोगों की मदद से उन्हें रात लगभग 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर रात में ही सिम्स एवं प्राइवेट अस्पताल बिलासपुर के लिए रेफर किया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम कार्यवाही कर रिपोर्ट सम्बन्धित जांजगीर के कोतवाली पुलिस को भेजी जाएगी। जिसके आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles