Homeहमर बिलासपुरकर्तव्य में लापरवाही पर एसएसपी की सख्त कार्रवाई एएसआई निलंबित, थाना प्रभारी...

कर्तव्य में लापरवाही पर एसएसपी की सख्त कार्रवाई एएसआई निलंबित, थाना प्रभारी लाइन अटैच,दीपक साहू हत्याकांड में लापरवाही उजागर, सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी देवेश राठौर को मिली…

बिलासपुर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य में गंभीर लापरवाही बरतने वाले सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र अटैच कर दिया है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडे को अपने अधीनस्थ स्टाफ पर नियंत्रण न रख पाने के कारण लाइन अटैच किया गया है।उनकी जगह थाना सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी देवेश राठौर को सौंपी गई है।मामला 5 अगस्त की रात का है, जब मृतक दीपक साहू थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने आया था।रात्रि अधिकारी एएसआई गजेंद्र शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल जांच एमएलसी तो कराई, लेकिन आगे की कोई कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही का गंभीर परिणाम हुआ और 8 अगस्त को रिपोर्टकर्ता दीपक साहू की हत्या कर दी गई। आरोप है कि यदि समय पर कार्रवाई होती, तो घटना टाली जा सकती थी।वरिष्ठ अधिकारियों ने एएसआई गजेंद्र शर्मा के इस रवैये को घोर अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन का निर्णय लिया। एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी यदि अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता दिखाएगा, तो उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का पहला दायित्व नागरिकों की सुरक्षा है, जिसमें चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments