
कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इस दौरान मानचित्रीकरण, ग्राम विकास योजना तैयार करना और ट्रांजिट वॉक जैसी गतिविधियाँ आयोजित हो रही हैं।बेलपान ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल शामिल हुए।

ग्रामीणों और आदि कर्मयोगी सहयोगियों को गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई।यह अभियान जिले के आदिवासी बहुल 102 ग्रामों में चलाया जा रहा है। जनजातीय कार्य मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य सेवा, संकल्प और समर्पण की भावना के साथ वर्ष 2030 तक गांवों को समग्र विकास की दिशा में अग्रसर करना है।देशभर में 20 लाख से अधिक आदि कर्मयोगियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो 1 लाख जनजातीय गांवों में 11 करोड़ से अधिक लोगों तक योजनाओं और सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करेंगे। अभियान का लक्ष्य ग्रामीण नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सतत विकास को बढ़ावा देना है।




