Homeहमर बिलासपुरबोड़सरा शराब दुकान चोरी मामला सुलझा फरार आरोपी गिरफ्तार, नकदी चोरी का...

बोड़सरा शराब दुकान चोरी मामला सुलझा फरार आरोपी गिरफ्तार, नकदी चोरी का राजफाश

जांजगीर-चांपा चौकी नैला पुलिस को ग्राम बोड़सरा शराब दुकान चोरी मामले में बड़ी सफलता मिली है। फरार आरोपी दोमेश वैष्णव उर्फ़ चंदन उम्र 20 वर्ष, निवासी अमोरा, थाना मुलमुला को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।18 मई 2025 की दरमियानी रात अज्ञात आरोपियों ने शराब दुकान का ताला तोड़कर दीवार उखाड़ दी थी और लॉकर तोड़कर उसमें रखे ₹2.42 लाख नगद चोरी कर ले गए थे। चोरी के बाद लॉकर को नहर में फेंक दिया गया था।मामले में पहले ही आरोपी मुकेश सूर्यवंशी निवासी नैला और नितेश पंडित उर्फ विक्की निवासी अमोरा/को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया था।फरार आरोपी दोमेश वैष्णव से पूछताछ में चोरी में शामिल होना कबूल किया गया। उसके कब्जे से लॉकर तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की सबली बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी पर BNS के तहत कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments