कलाकारों का महाकुंभ मधुगुंजन

कलाकारों का महाकुंभ मधुगुंजन

बाल एवं युवा कलाकारों के महाकुंभ राष्ट्रीय नृत्य गायन कला प्रतियोगिता एवं उत्सव 2024 की द्वितीय दिवस पर विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों की 80 प्रस्तुतियां हुई जिसमें 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें भोपाल, हैदराबाद, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रायपुर ,दुर्ग, सहित, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के प्रतिभागी शामिल थे उत्सव कलाकार के रूप में सुश्री आसना दिल्लीवार रायपुर सुश्री काजल कौशिक कत्थक, बिलासपुर, श्री अजय मिंज, भरतनाट्यम भाटापारा ,पूनम कुमारी कथक, बिहार, पटना कुमकुम वासनिक कत्थक बस्तर, हर्षा नायक रायपुर कत्थक की नैनाभिराम प्रस्तुति हुई मधुगुंजन की प्रथम संध्या में जिले के एवं राज्य के लगभग 70 प्रस्तुतियों में 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम सोलंकी नेता प्रतिपक्ष, प्रोफेसर अंबिका वर्मा साहित्य एवं कलाविद ,श्री मनोज श्रीवास्तव जी कलाविद ,श्रीमती स्वाति पांड्या, निर्णायक द्रव्य डॉक्टर चंदन सिंह सुश्री खुशी जैन आयोजन के अध्यक्ष श्री अजीत कुमार स्वाईन एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के संचालक श्री शरद वैष्णव के आतिथ्य में उपस्थित कलाकारों का सम्मान समारोह एवं प्रथम दिवस का समापन हुआ था दिनांक 14 जनवरी के दिवस बनारस ,मुंबई, छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों की 70 प्रस्तुतियां होगी जिसमें 210 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय रायगढ़ एवं मधु गुंजन संगीत समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह राष्ट्रीय समारोह रायगढ़ कला प्रेमियों हेतु आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles