Homeहमर बिलासपुरकलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर बीज खाद की समीक्षा...

कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर बीज खाद की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

हाल ही में कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले में अधिकारियों की बैठक लेकर खाद बीज उपलब्धता एवं खेती किसानी की विस्तार में समीक्षा की उन्होंने किसानों के हित में उनकी मांग के अनुरूप खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। खाद बीज में किसी प्रकार की और समस्या ना हो इसके लिए उन्होंने हर दिन समिति खुली रहने की बात कही थी। साथ ही कृषि विभाग के मैदानी अमले को निरंतर अपने क्षेत्र का दौरा कर किसानों से संपर्क करते हुए खाद बीज के भंडारण और उपलब्धता पर निगरानी रखने को कहा।

इसी के पालन में किसानों को समिति से खाद उठाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिला सहकारी बैंक केंद्रीय मंत्रालय के सुनील सोढ़ी ने बताया कि हमारे संभाग में 6 जिले आते हैं और 6 जिले में खाद बीज की स्थिति सही है। जिसमें हमारे पास 153 लाख संभाग खाद बीज का टारगेट था। जिसमें करीब 125 लाख मीट्रिक टन का भंडारण हो गया है। जिसमें 114 लाख के आसपास सभी संभागो में खाद का वितरण हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments