कलेक्टर अवनीश शरण ने तिफरा फल मण्डी के समीप आश्रय दत्त कर्मशाला में “महिला घरौंदा” के लिए नये भवन का किया शुभारंभ।

कलेक्टर अवनीश शरण ने तिफरा फल मण्डी के समीप आश्रय दत्त कर्मशाला में महिला घरौंदा के लिए नये भवन का शुभारंभ किया। इसके पूर्व यह संस्था डीपूपारा में संचालित थी। उन्हें और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए इस नये सुविधायुक्त भवन में शिफ्ट किया गया है। समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त विकास सेवा संस्थान द्वारा इसका संचालन किया जाता है। वर्तमान में मानसिक विकलांगता से ग्रसित 25 महिलाओं की देख-रेख एवं लालन पालन इसमें किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्रद्धा एस मैथ्यू भी उपस्थित रही।

घरौंदा संस्था भारत सरकार के राष्ट्रीय न्यास से पंजीकृत एवं समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त है। संस्था की अधीक्षक अंशु गौड़ एवं उपाध्यक्ष अमित भूषण द्वारा कलेक्टर महोदय को संस्था के क्रियाकलापों की पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को फल एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया। इस संस्था के नये भवन में दो बड़े हॉल, डायनिंग कक्ष, रसोई घर, दो थेरेपी कक्ष, सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु कक्ष, कार्यालय एवं अधीक्षक कक्ष, के साथ परिसर में स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए खुली जगह के साथ-साथ बरामदा की व्यवस्था है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles