Homeहमर बिलासपुरकलेक्टर ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में ली बैठक….दिए आवश्यक दिशा...

कलेक्टर ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में ली बैठक….दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

बिलासपुर /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने मंथन सभा में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में बैठक ली। बैठक में पुलिस, आबकारी, आयकर, विमानन एवं जीएसटी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार के प्रलोभन या अनुचित प्रभाव डालने वाले तत्वों को रोकने के लिए एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशनों, बस स्टैंडों एवं स्टापजों, बैंकों में अनियमित लेनदेनों और गैर कानूनी गतिविधियों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में शराब की अवैध बिक्री एवं वितरण को रोकने हेतु जिले के सभी उत्पादन की इकाईयों एवं गोदामो आदि पर निगरानी रखने, अवैध शराब जप्त करने के लिए छापेमारी करने,, शराब दुकान खुलने एवं बंद होने के समय की निगरानी रखने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments