कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सराहा सेवा कार्य, समाधान का दिया आश्वासन,बुजुर्गों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और चश्मे वितरित

बिलासपुर। सामाजिक सरोकारों में सक्रिय स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा कल्याणकुंज वृद्धाश्रम में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाजहित में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविर में आकर बुजुर्गों से मिलना और उनकी समस्याएं जानना एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा।

आश्रम में सामने आई समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी उन्होंने दिया। इस दौरान निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर शिव बनर्जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विओ-2 शिविर में फाउंडेशन द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्गों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल और आंखों की जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जरूरतमंद बुजुर्गों को दवाइयां, आई ड्रॉप और चश्मे भी निःशुल्क वितरित किए गए, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।

फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि संस्था का प्रयास है कि वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठजनों को यह एहसास हो कि समाज उनके साथ है।

ऐसे आयोजन उनके जीवन में स्वास्थ्य के साथ-साथ खुशी भी लाते हैं। फाउंडेशन के सचिव नवीन चंद्र दुबे ने जानकारी दी कि संस्था हर त्योहार पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताती है और उनका उत्साह बढ़ाती है।

कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका ऋतु साहू, श्वेता सिंह, प्रियंक सराफ और आदर्श सराफ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. बी.पी. सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles