कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, आवास ना मिलने से परेशान महिला का हंगामा

बुधवार की दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला हाथ में पेट्रोल और माचिस लिए कलेक्ट्रेट आत्मदाह करने पहुंच गई।जानकारी मिलते ही आनन फानन में पहुंची पुलिस की टीम ने महिला के कब्जे से पेट्रोल और माचिस जैसे तैसे छीना और उसे समझाइश देते हुए थाने लेकर पहुंची।जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर हाथ में माचिस और डिब्बे में पेट्रोल लिए कलेक्ट्रेट पहुंची महिला लंबे समय से अपने रहने के लिए आवास की मांग कर रही है।महिला ने बताया कि वह पहले चांटीडीह के पास रहती थी जहां अतिक्रमण पर हुई कार्यवाही के दौरान उसके आशियाने पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया था और इन्हें आवास देने का वादा भी किया था,,जो अब तक पूरा नहीं हो सका है

लंबे समय से महिला आवास की मांग को लेकर ही कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रही है। बावजूद इसके अब तक ना ही इसकी सुनवाई हुई ना ही आवास मिल पाया।इससे परेशान होकर ही महिला ने आत्मदाह करने का फैसला किया और हाथ में माचिस और पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। रोती बिलखती लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि उसका घर तोड़ दिया गया है और वह लंबे वक्त से आवास के लिए भटक रही है, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हो रही है, जिस वजह से उसने आत्मदाह का फैसला लिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles