Homeहमर बिलासपुरकश्यप कॉलोनी में बगैर प्लानिंग के किये जा रहे नाली कार्य के...

कश्यप कॉलोनी में बगैर प्लानिंग के किये जा रहे नाली कार्य के कारण बड़ी संख्या में लोग परेशान।

कश्यप कॉलोनी में बगैर प्लानिंग के किये जा रहे कार्य के कारण बड़ी संख्या में लोग परेशान हो रहे है। घरों के स्लैब तोड़ने के बाद नाला निर्माण होने तक आने जाने की कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आने जाने के लिए सिर्फ एक पट्टी लगा दी गई है। जिससे गिरने का खतरा भी बना रहता है। जो छोटे बच्चों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

कश्यप कॉलोनी में पिछले 7 महीने से नाला निर्माण का काम चल रहा है। सोचने वाली बात तो यह है कि 8 करोड़ का नाला 7 महीने में भी नहीं बन सका। देख कर तो ऐसा लग रहा है कि इस बरसात भी यहां का काम पूरा नहीं हो सकेगा। व्यापारियों ने कहा कि हमें बहुत प्रकार की परेशानियां हो रही हैं। नाले और रोड के कारण व्यापार में भी असर पड़ रहा है। आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। मुश्किल से कुछ समय से काम में थोड़ी तेजी आयी है। अगर इसी रफ्तार से काम चला तो जल्द ही पूरा भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments