Homeहमर बिलासपुरकश्यप कॉलोनी: 8 करोड़ की लागत से नाला बनने के बाद भी...

कश्यप कॉलोनी: 8 करोड़ की लागत से नाला बनने के बाद भी सड़क पर जलभराव, रहवासी परेशान

कश्यप कॉलोनी में तकरीबन 8 करोड़ की लागत से नाला बनकर तैयार है। लेकिन यहां ठेकेदार की लापरवाही कहे या मनमानी के चलते अभी भी सड़क पर पानी भर रहा है। बारिश होने पर सड़क पर पूरी तरह पानी भर जाता है। जिसके चलते यहां के रहवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कश्यप कॉलोनी में 8 करोड़ लगने के बाद भी यहां के रहवासियों की दिक्कत दूर नहीं हुई। जबकि समस्याएं और बढ़ती ही नजर आ रही है। बाइक सवार यहां से हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सड़क की हालत ऐसी ही रही तो बहुत जल्द कोई ना कोई सड़क हादसे का शिकार हो सकता है। सड़क की दुर्दशा देखी जा रही है।

कश्यप कॉलोनी के रहवासी पिछले कई सालों से सड़क संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं। पहले नाला नहीं बना था तब समस्या थी अब नाला बनने के बावजूद समस्याएं अपार हैं। क्योंकि ठेकेदार ने अब तक यहां की सड़क नहीं बनाई है। ऐसे में बारिश होने पर लैंडमार्क के सामने कश्यप कॉलोनी मे एंट्री करने वाली जगह के अलावा अंदर गलियों में भी पानी भरा है जिसके चलते लोग ऐसी हिचकोले खाते आना-जाना करने मजबूर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments