कांकेर नेशनल हाईवे में हादसा,पुल की रेलिंग सेटकराई बस, हेल्पर की हुई मौत यात्री हुए घायल, चारामा थाना क्षेत्र का मामला

पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने कहीं ना कहीं प्रशासन के साथ-साथ लोगों की लापरवाही को भी उजागर किया है यही नहीं सासाकी स्तर पर लगातार इसके लिए जागरूकता अभियान के साथ इन स्थानों का भी चयन किया गया है जहां ज्यादा दुर्घटनाएं होती है उसके बाद भी प्रतिदिन कहीं ना कहीं हादसों कीखबर सामने आ ही जाती है शनिवार को भी ऐसा ही मामला सामने आया जब कांकेर के नेशनल हाईवे 30 में एक सड़क हादसा हो गया।एक तेज रफ्तार बस पुल के रेलिंग से टकराई,जिसमें हेल्पर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि इस घटना में यात्रियों को भी चोट आई है।जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी के स्वस्थ केंद्र ले जाया गया है।वही घटना के बाद चारामा पुलिस मौके पर पहुंची और बस में मौजूद यात्रियों की मदद की।हालांकि गनीमत यह रही कि बस रेलिंग से टकराकर नदी में नहीं गिरी वरना एक बड़ी दुर्घटना यहां घटित हो जाती। वही प्रारंभिक शिक्षा के बाद यात्रियों को उनके निर्धारित स्थान पर भेजना व्यवस्था की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles