कांकेर से बड़ी खबर: 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों का समर्पण कुएमांरी और किसकोड़ो एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सलियों ने डाले हथियार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से नक्सल मोर्चे में सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और प्रभावी जनजागरण अभियान के चलते 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। समर्पण करने वाले नक्सली कुएमांरी एरिया कमेटी और किसकोड़ो एरिया कमेटी से जुड़े बताए जा रहे हैं। नक्सलियों ने अपने साथ 18 हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपे हैं।इन नक्सलियों ने लंबे समय से जंगल क्षेत्र में सक्रिय रहकर कई घटनाओं को अंजाम दिया था। लगातार सुरक्षा बलों की कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने हथियार छोड़ने का फैसला किया। कांकेर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई के तहत यह आत्मसमर्पण हुआ है।इसी बीच खबर है कि कामतेड़ा कैंप क्षेत्र में करीब 50 नक्सली बीएसएफ के संपर्क में हैं, जो जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस संबंध में बड़ा खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कदम नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता है और इससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles