Homeहमर बिलासपुरकांग्रेस की न्याय यात्रा, बलौदा बाजार हिंसा और कवर्धा मामले में उठाएगी...

कांग्रेस की न्याय यात्रा, बलौदा बाजार हिंसा और कवर्धा मामले में उठाएगी आवाज

बलौदा बाजार हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी और कवर्धा में कथित रूप से पुलिस कस्टडी के दौरान हुई पिटाई से आरोपी की मौत के मामले में अब कांग्रेस पार्टी की ओर से न्याय यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है।प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार की दोपहर कांग्रेस भवन में न्याय यात्रा रैली का पोस्टर विमोचन किया गया एवं सभी पदाधिकारी ने न्याय यात्रा रैली के पोस्टर को अपने-अपने वाहनों पर भी चस्पा किया।

इस संबंध में विधायक अटल श्रीवास्तव और ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिस पर राज्य सरकार का किसी तरह का कोई नियंत्रण नहीं है।पूर्व में भी बलौदा बाजार मामले में जिन पर कार्यवाही किया जाना चाहिए उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं किया गया बल्कि निर्दोषों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

उसी में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल है।कांग्रेस ने दावा किया है कि बलौदा बाजार मामले में विधायक देवेंद्र यादव केवल सतनामी समाज के सभा में शामिल हुए थे बावजूद इसके उन्हें मामले का आरोपी बना दिया गया।इसके बाद हाल ही में कवर्धा में जबरिया प्रशांत साहू को पुलिस ने अपने कस्टडी में लेकर पीट पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।इतना ही नहीं मृतक के परिवार वालों की भी पुलिस ने जमकर पिटाई की इसलिए कांग्रेस पार्टी की ओर से बाबा गुरु घासीदास के धाम गिरोधपुरी से न्याय यात्रा की शुरुआत की जा रही है जिसका समापन गांधी जयंती के दिन रायपुर में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments