Homeहमर बिलासपुरकांग्रेस नेता "कन्हैया कुमार" का चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ दौरा, शनिवार...

कांग्रेस नेता “कन्हैया कुमार” का चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ दौरा, शनिवार को वे बिलासपुर पहुंचे और जलियावाला बाग की घटना में शहीद हुए लोगों श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शनिवार को वे बिलासपुर पहुंचे और जलियावाला बाग की घटना में शहीद हुए लोगों श्रद्धांजलि दी। एनएसयूआई संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार बिलासपुर लोकँसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के चुनाव प्रचार के लिए यहाँ पहुचे , पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के 70 साल बनाम भाजपा के 35 साल के काम की तुलना की।

मिडिया से बातचीत करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि, जो लोग पूछते है कि 70 साल कांग्रेस ने क्या किया। तो उन्हें भी ये जवाब देना चाहिए की 70 में से 35 साल आपका भी है तो आपने अपने इस 15 साल के कार्यकाल में क्या किया। ट्रेन वक्त पर नही चल रहा है और बुजुर्गों को मिलने वाली छूट क्यों बंद की गई है। प्लेटफार्म का टिकिट क्यों बढ़ा दिया गया और क्यों सुविधाओं को घटा दिया गया है। क्यों रोजगार को बंद कर दिया गया है। बिलासपुर रेल्वे जोन देश का सर्वाधिक राजस्व प्रदान करने वाले जोन हैं। लेकिन यहां सुविधाऐं नहीं है, जिसके बाद उन्होंने सुविधाओं को लेकर कई सवाल उठाये। जलियावाला बाग के शहीदों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वीर शहीद जनरल डायर की गोली खाने से भी नहीं डरे तो देश का युवा संविधान की लड़ाई लड़ने के लिए भी नहीं डरेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, भारत की स्थिति को नवजवानों और छत्तीसगढ़ वासियों को सोचना चाहिए। हमारे पिता और पूर्वज घर, मकान बना लेते थे। उसे आज का युवा क्यों नहीं बना पा रहा है। इसे हर युवाओं को सोचना चाहिए और इस आर्थिक असमानता को दूर करना चाहिए। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि, कांग्रेस के न्याय पत्र में महिलाओं को एक लाख रुपए देने की बात की घोषणा की गई है।

राममंदिर पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, 500 साल की गिनती भाजपा कहां से लेकर आई है। बीजेपी के चुनावी मेनिफेस्टो के सवाल को लेकर कन्हैया ने कहा कि, मुझे नही लगता कि, भाजपा मेनोफेस्टो लेकर आएगी। वो तो ओवर कांफिडेंस है कि 400 सीट ला रहे है। इसका मतलब है कि, उनकी प्लानिंग सब सेट है। जब इतना भरोसा है तो वोट उन्हें कौन करेगा। ये देश के मतदाताओं का मजाक उड़ा रहे है। कन्हैया ने कहा कि, जब हम पेट्रोल खरीदने और बच्चों के एडमिशन को जाते है तो हमारा जीवन प्रभावित होता है। इस दौरान कांग्रेस भवन में मौजूद कार्यकर्ताओ द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments