Homeहमर बिलासपुरकांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी का आगमन बिलासपुर में 30 को…..6 विधानसभा के...

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी का आगमन बिलासपुर में 30 को…..6 विधानसभा के प्रत्याशी रहेंगे साथ में….

बिलासपुर / विधानसभा चुनाव को अब कुछ दिन शेष बचे हैं ऐसे में सभी प्रमुख पार्टियां धुआंधार चुनाव प्रचार में लगी हुई है। गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बिलासपुर विधानसभा की सभी 6 सीटों के प्रत्याशियों के साथ रैली निकालकर नामांकन पत्र दाखिल किया तो वहीं आगामी 30 अक्टूबर को आईसीसी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार बिलासपुर के दौर में रहेंगी। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होकर संभाग में चुनाव माहौल बनाने के लिए जनसभा को संबोधित भी करेंगी। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने रैली व चुनावी सभा को प्रभावी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं साथ ही भारी भीड़ दिखाने की पुरजोर कोशिश की जाएगी। इसके लिए विधानसभावार बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। बूथ कमेटी के पदाधिकारियों को अपने बूथ पर संपर्क करने और 30 अक्टूबर को बिलासपुर में होने वाली नामांकन रैली में शामिल होने के लिए लोगों से संपर्क करने और उनकी उपस्थिति तय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बता दे कि प्रियंका गांधी की प्रदेश में 7 महीने में 5 वां छत्तीसगढ़ दौरा है।बिलासपुर की नामांकन रैली में भी प्रियंका गांधी के शामिल होने का कार्यक्रम तय हो गया है। कार्यक्रम के अनुसार दुर्ग के बाद प्रियंका गांधी और सीएम भूपेश सीधे बिलासपुर आएंगे। यहां नामांकन रैली के बाद पुलिस मैदान में जनसभा होगी। इसके लिए कांग्रेस नेता भीड़ जुटाने की तैयारी में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments