कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों के लिए कर दिया प्रत्याशियों का एलान, बिलासपुर से देवेंद्र यादव को दिया टिकट।

मंगलवार शाम को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में शेष बचे 4 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इससे पहले शनिवार को बस्तर सीट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया था। इस बार बिलासपुर से ओबीसी यादव पर भरोसा जताया गया है। लेकिन बिलासपुर के विष्णु यादव के ऊपर देवेंद्र यादव को वरीयता दी गई है। सरगुजा से शशि सिंह को, रायगढ़ से डॉक्टर मेनका देवी सिंह और कांकेर से बीरेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। बिलासपुर से भाजपा के तोखन साहू के मुकाबले में देवेंद्र यादव को मैदान में उतर गया है।

कौन है देवेंद्र यादव देवेंद्र यादव

दुर्ग जिले की भिलाई नगर सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे को हराया था। 2018 में भी वे विधायक चुने गए थे। स्कूल के दौरान ही कांग्रेस की छात्र राजनीति से जुड़े देवेंद्र यादव एनएसयूआई जिला अध्यक्ष भी रहे है। 25 वर्ष की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के महापौर बनने का खिताब भी देवेंद्र यादव को मिला है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देवेंद्र यादव ने अहम भूमिका निभाई थी, उसी का इनाम उन्हें मिला है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता प्रेम प्रकाश पांडे को हराया था। हालांकि देवेंद्र यादव के ऊपर अब तक कुल 9 अपराधिक प्रकरण भी दर्ज हुए हैं, तो वहीं उनके समक्ष अपना विधानसभा छोड़कर बिलासपुर से चुनाव लड़ने की भी चुनौती है। बिलासपुर से देवेंद्र यादव के अलावा विष्णु यादव का भी नाम चल रहा था लेकिन अंतिम समय पर देवेंद्र यादव को वरीयता दी गई। पहले से ही बिलासपुर लोकसभा सीट में कांग्रेस की स्थिति कमजोर है। उस पर बाहरी प्रत्याशी को अवसर दिए जाने से भीतर घात की आशंका भी गहरा रही है। वैसे कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव में अधिकांश विधायकों को मैदान में उतारा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles