कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान सीएम की तस्वीर से दुर्व्यवहार, राजनीतिक घमासान तेज, विधायक सुशांत शुक्ला का हमला—“भ्रष्टाचार पर लगाम से कांग्रेस बौखलाई”

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को जर्जर सड़कों, बिजली की समस्याओं और जमीन रजिस्ट्री के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया। विरोध के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटनाक्रम के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तरह मोर्चा संभाल चुकी है।बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है और दलाली खत्म की है, इसी बौखलाहट में कांग्रेस इस तरह के तरीके अपना रही है।शुक्ला ने आगे कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध सभी का अधिकार है, लेकिन निजी दुर्भावना दिखाना गलत है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि अपने पाँच साल के शासन में प्रदेश को समस्याओं से भर दिया, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार बीते दो वर्षों में उन समस्याओं को दूर करने में जुटी है।भाजपा विधायक ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अपने पाँच वर्ष के कार्यकाल और मौजूदा दो वर्ष की सरकार के कामों की तुलना कर ले, सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने शहर विकास के लिए एक पैसा तक नहीं दिया और अब सड़क व जनसुविधाओं पर सवाल उठाना मात्र राजनीतिक दिखावा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles