कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की फॉलो गाड़ी से बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो बच्चे सहित तीन घायल, फॉलो वाहन से बोतलें और ताश के पत्ते मिलने से मचा हड़कंप

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहंडीगुड़ा से जगदलपुर मार्ग पर देउर गांव के पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की फॉलो में चल रही एक चारपहिया गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि फॉलो वाहन ने आगे चल रही दूसरी चारपहिया को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक समेत बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त फॉलो गाड़ी से शराब की बोतलें और ताश के पत्ते सड़क पर बिखरे मिलने से मामला और भी चर्चा में आ गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि हादसा किस कारण हुआ और वाहन में मौजूद लोग किस स्थिति में थे।फिलहाल घायलों की हालत पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है, वहीं यह दुर्घटना राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles