काम में लापरवाही करने पर प्रधान पाठक निलंबित, जिला शिक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई…

शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवतराई के प्रधान पाठक बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम कोटा की रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें प्रधान पाठक पर काम में लापरवाही और मनमानी करने के आरोप साबित हुए हैं। शिक्षा विभाग को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विभागीय जांच कराई गई और दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया गया। शिक्षा विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि प्रधान पाठक बहादुर सिंह अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे थे और स्कूल में अनुशासनहीनता फैली हुई थी। उनकी कार्यशैली को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ-साथ अन्य शिक्षकों की भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर गंभीरता दिखाते हुए शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में उनकी लापरवाही की पुष्टि होने पर यह कड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शिक्षकों और प्रधान पाठकों को अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदारीपूर्वक पेश आना होगा। विभाग ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों की कार्यशैली पर अब कड़ी नजर रखी जा रही है और कोई भी शिक्षक अगर अपने कर्तव्यों से विमुख होता है, तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles