कार में तोड़फोड़ पर बवाल: दोनों पक्षों पर एफआईआर, जांच जारी

थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत चार पहिया वाहन में एक नाबालिग के द्वारा तोड़फोड़ करने के मामले में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। नाबालिग के द्वारा जिस व्यक्ति की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है उसके द्वारा नाबालिग युवक की खातिरदारी करने के बाद इससे गुस्साए नाबालिग के परिजनों और चार पहिया वाहन के मालिक के बीच मारपीट हो गई।

इस घटना से आहत कार मलिक मामले की शिकायत के लिए थाना सिटी कोतवाली पहुंचा तो उसे ही थाने में बैठा लिया गया।हालांकि बाद में राजनीतिक दबाव के बाद दोनों पक्षो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।मामले में जानकारी देते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि दयालबंद गुरुद्वारे के पास नाबालिग द्वारा बदमाशी करते हुए कार मालिक बिशन राजपूत के कार में स्क्रैच मारते हुए उसके कार के खिड़की में लगे कांच को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

घटना की जानकारी कार मालिक को सीसीटीवी फुटेज देखने पर पड़ी।जिसके बाद कार मालिक बिशन ने नाबालिग की खातिरदारी करते हुए उसे उसके घर लेकर गया जहां इससे तैश में आकर सतरूपा और उसके घरवालों के बीच दोनों पक्षों का झगड़ा हो गया।मामले में दोनों पक्षो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles