कार से रहस्यमयी ढंग से 5 लाख रुपये गायब हो जाने के मामले में तोरवा थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस संदिग्ध ड्राइवर से कर रही पूछताछ

कृषि विभाग का कर्मचारी अपने ईलाज के लिए गौरेला में रहने वाले बड़े भाई से मांगकर छह लाख रुपये लेकर आ रहे थे। रास्ते में रहस्यमयी ढंग से उनकी कार में रखे बैग से पांच लाख रुपये गायब हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में करते हुए अपने ड्राइवर पर चोरी की शंका जाहिर की है। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तोरवा क्षेत्र के महमंद में रहने वाले विनोद कुमार शर्मा कृषि विभाग में विकास दल सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि छह मार्च की सुबह कार से बड़े भाई दिनेश शर्मा के पास गौरेला गए थे। उनके साथ ड्राइवर ओम दुबे और साथी कर्मचारी संजीव भगत भी थे।गौरेला में उनके भाई ने ईलाज के लिए बैंक से छह लाख रुपये निकालकर दिए। रुपये को बैग में भरकर उन्होंने कार के अंदर रख दिया। रास्ते में वे नवागांव पंचायत भवन में सरपंच के बेटे से मिलने के लिए रुक गए। मिलकर जब वे बाहर आए तो साथी कर्मचारी कार से कुछ दूरी पर था। बाहर निकलकर वे साथी कर्मचारी के साथ कार में बैठकर बिलासपुर के लिए निकल गए। पोड़ी मोड़ के पास ड्राइवर ने चाय पीने के लिए कार भी रोकी थी। उसके बाद रात करीब 10 बजे वे अपने घर पहुंच गए। घर में जाकर उन्होंने बैग चेक किया तो बैग में केवल एक लाख रुपये थे। जबकि बैग में रखे पांच लाख रुपये गायब थे। शिकायत पर तोरवा पुलिस ने मामले को जांच में लेकर संदेही ड्राइवर से पूछताछ करने के साथ शिकायतकर्ता के कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles