कावरगट्टा मुठभेड़ में दो कुख्यात माओवादी ढेर, भारी हथियार बरामद, DRG–CRPF की बड़ी कार्रवाई, बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान तेज

बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कावरगट्टा–गुंडराजगुड़े़म जंगल पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात माओवादी कैडर मारे गए। मुठभेड़ स्थल से दक्षिण बीजापुर क्षेत्र में सक्रिय एरिया कमेटी सदस्य एसीएम प्रदीप उर्फ जोगा और पार्टी सदस्य पीएम भीमा वेको के शव बरामद किए गए हैं। दोनों पर कुल 7 लाख रुपये का इनाम घोषित था।माओवादियों की उपस्थिति की विशिष्ट सूचना के आधार पर DRG की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया था।

DRG जवानों और माओवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ हुई। फायरिंग थमने के बाद सर्च के दौरान दो वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए।मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 रायफल, एक 9 एमएम पिस्टल, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि मारे गए दोनों माओवादी कई हिंसक घटनाओं में शामिल थे, जिनमें कावरगट्टा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की हत्या भी शामिल है। क्षेत्र में DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles