किन्नरों ने हिर्री पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप एसपी कार्यालय का किया घेराव रोजगार से रोके जाने और उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में किन्नरों के साथ हुई कथित मारपीट का मामला गरमा गया है। आरोप है कि भोजपुरी टोल प्लाजा के पास रोज की तरह जब कुछ किन्नर अपने पारंपरिक तरीके से वसूली कर रहे थे, तभी पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची और उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान कहासुनी के बाद पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की।किन्नरों का कहना है कि वे पहले ही समाज से उपेक्षित हैं और आजीविका के लिए मांगना ही उनका एकमात्र जरिया है।क्षेत्र में किन्नरों को आपसी सहमति से अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा गया है ताकि सभी को सम्मानपूर्वक जीवन यापन का अवसर मिल सके।

परंतु अब पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिससे उनका जीवन और अधिक मुश्किल हो गया है।इस घटना के विरोध में राजा किन्नर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किन्नरों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। उनका कहना है कि पुलिस को यदि कोई आपत्ति है तो वे उन्हें समझा सकते हैं या हटा सकते हैं, लेकिन किसी को मारने का अधिकार नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।किन्नरों ने यह भी कहा कि वे हमेशा कानून और प्रशासन का सम्मान करते हैं, पर यदि उन्हें ही बेरहमी से मारा जाएगा तो वे अपनी समस्या लेकर कहां जाएंगे। उनका साफ कहना है कि मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी किन्नर के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles