किरोड़ीमल स्टेशन चौथी लाइन से जुड़ने पर 25 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, कई रद्द, कुछ बदले मार्ग से चलेंगी रेलवे विकास की कीमत चुकाएंगे यात्री, अगस्त के अंतिम सप्ताह में बढ़ेगी परेशानी

बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी रेललाइन से जोड़ने के नाम पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।अधोसंरचना विकास के इस काम के कारण 21 एक्सप्रेस गाड़ियाँ और 4 पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, वहीं कुछ गाड़ियों को बदलकर मार्ग से चलाया जाएगा और कुछ को बीच रास्ते में समाप्त कर दिया जाएगा।यह कार्य 24 से 27 अगस्त के बीच विभिन्न तिथियों में किया जाएगा।रेलवे ने इस असुविधा को आधारभूत विकास के नाम पर जायज ठहराया है।अधिकारियों के मुताबिक बिलासपुर-झारसुगुड़ा तीसरी एवं चौथी लाइन परियोजना एक महत्वपूर्ण काम है,जिससे भविष्य में ट्रेनों की समयबद्धता सुधरेगी।लेकिन मौजूदा समय में सैकड़ों यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए या तो वैकल्पिक साधन ढूंढने होंगे या यात्रा रद्द करनी पड़ेगी।सबसे ज्यादा असर एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ा है, जिनमें पुणे, हावड़ा, शालीमार, रक्सौल, कुर्ला, जोधपुर, टाटानगर, गया, हटिया एवं वास्को-द-गामा जैसी बड़ी जगहों को जोड़ने वाली ट्रेनें शामिल हैं।कई गाड़ियों का रूट टिटलागढ़ रायपुर होकर मोड़ा गया है।स्थानीय यात्री भी प्रभावित होंगे क्योंकि रायगढ़ बिलासपुर मेमू सेवाएं चार दिन बंद रहेंगी।रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है,यात्रियों में नाराज़गी है कि अधोसंरचना के नाम पर सुविधा नहीं, सिरदर्द बढ़ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles